पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भाजपा कार्यालय में किया ध्वजारोहण

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव सिंह, कोषाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के आलवा बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा विविधता में एकता की खूबसूरती अपने में समेटे विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राष्ट्र भारत की सांस्कृतिक विरासत अनुपम है। आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविधान निर्माण में योगदान देने वाली विभूतियों, देश की रक्षा करने वाले वीरों को नमन। देशवासियों को शुभकामनाएं। विविधता में एकता की खूबसूरती अपने में समेटे विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राष्ट्र भारत की सांस्कृतिक विरासत अनुपम है।आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविधान निर्माण में योगदान देने वाली विभूतियों, देश की रक्षा करने वाले वीरों को नमन।

Related Articles

Back to top button