मिर्जा एजाज बेग ने हिन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल मे किया ध्वजारोहण

रायपुर।गणतंत्र दिवस पर शहर के हिन्द इंगलिश मीडियम स्कूल संजय नगर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव मिर्जा एजाज बेग ने ध्वजारोहण किया ।स्कूल में बच्चों को गणतंत्र दिवस का महत्व बताया गया। बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत की।

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच देशभक्ति की छटा बिखेरी।हिन्द इंगलिश मीडिय में छात्राओं ने फ्लैग मार्च के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और देशभक्ति पर आधारित नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव मिर्जा एजाज बेग ने गणतंत्र दिवस के महत्व को बताया।

Related Articles

Back to top button