दो lovers को एकसाथ सामने देखकर नाबालिग लड़की कुएं में कूदी

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग (Love Triangle in MP) के चलते नाबालिग लड़की (Minor girl) द्वारा हैरान करने वाला कदम उठाने का मामला सामने आया है। लव ट्रायंगल के बीच नाबालिग लड़की ने कुएं (Well) में कूदकर आत्महत्या (Suicide) का प्रयास किया है। बताया जाता है कि लड़की के घर उनके दोनों प्रेमी (Two lover) एकसाथ पहुंच गए थे। दोनों प्रेमी को एकसाथ देखकर लड़की ने कुएं में छलांग (girl jumped into the well) लगा दी।

जानकारी के अनुसार एक साथ दो युवकों के साथ लड़की का अफेयर चल रहा था। दोनों प्रेमी एक साथ एक ही कार में लड़की से बात करने उसके घर पहुंच गए। दोनों को साथ देखकर घबराई लड़की भागकर कुएं में कूद गई। लड़की को ग्रामीणों ने कुएं से बाहर निकाला। दोनों युवकों और उनके तीन दोस्तों को बुरी तरह पीटा और कार में तोड़फोड़ कर दी। लड़की को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपी फरार बताए जा रहे है। घटना बोरदेही थाना क्षेत्र के बिछुआ गांव की है।

Related Articles

Back to top button