अल्लू अर्जुन ने शुरू की ‘पुष्पा 2’ की तैयारी, अपने लुक के साथ कर रहे तरह-तरह के प्रयोग

बदल जाएगा अल्लू अर्जुन का लुकमीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, “अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 के लिए अपने लुक के साथ कई तरह के प्रयोग कर रहे हैं। पहले लुक में टैटू और दूसरे में पीअरसिंग के साथ प्रयोग कर रहे हैं। इतना ही नहीं अभिनेता ने अपने लुक की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अपलोड करने का भी निर्णय लिया है क्योंकि अभिनेता यह देखना चाहते हैं कि लोग उनके अलग-अलग लुक पर कैसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अल्लू अर्जुन का इरादा पुष्पा: द राइज़ में अपने लुक को रॉ रखने का है। हालांकि, इस बार वह फिल्म के लिए अपने पूरे लुक में एक स्टाइल जोड़ना चाहते हैं। हालांकि अब तक अभिनेता ने अपना लुक फाइनल नहीं किया है।”
300 करोड़ से ज्यादा होगा दूसरे भाग का बजट
बीते दिनों खबर आई थी कि ‘पुष्पा द रूल’ यानी फिल्म के दूसरे पार्ट में विजय सेतुपति भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। साथ ही दावा ये भी किया गया था कि ‘पुष्पा 2’ को धमाकेदार बनाने के लिए फिल्म के बजट को बढ़ा दिया है। फिल्म का बजट 350 करोड़ बताया गया था। लेकिन इन सब रिपोर्ट्स के बाद अब प्रोड्यूसर वाई. रवि शंकर ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि पुष्पा का बजट 350 करोड़ से भी ज्यादा का होगा।
दस भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
मेकर्स फिल्म ‘पुष्पा’ के दूसरे पार्ट को बहुत बड़े लेवल पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। शंकर ने बताया कि अल्लू अर्जुन की पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स इस फिल्म को 10 भाषाओं में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसके अलावा, एक रिपोर्ट भी सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि मेकर्स प्रमोशन के बजट को भी पांच गुना तक बढ़ा सकते हैं। इस फिल्म के प्रमोशन में लगभग 50 करोड़ तक खर्च होंगे और यह फिल्म साल 2023 तक रिलीज होगी। बता दें कि पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें दावा था कि ‘पुष्पा द रूल’ 2022 के अंत तक रिलीज हो जाएगी



