छत्तीसगढ़

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ “जे” युवा नेता भरत कश्यप ने लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक के ग्राम छिंदबहार व पारापुर पहुंचे,ग्रामीण आदिवासियों की सुनी समस्या

 

 

भरत की उपस्थिति में 3दर्जनों युवकों ने जनता कांग्रेस “जे” पार्टी की सदस्यता ली

 

 

जगदलपुर/लोहण्डीगुड़ा:-चित्रकोट विधानसभा के जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ “जे” व मुक्तिमोर्चा युवा नेता भरत कश्यप ने लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पारापुर एवं गांव करकापाल पहुंचे जहाँ उन्होंने ग्रामवासियों से मुलाकात कर उनकी बांतों, उनकी समस्या को गम्भीरता से सुना और हर संभव सहायता की बात कही श्री भरत ने कहा कि जनता कांग्रेस हमेशा आप सभी बस्तर वासियों के साथ है और रहेगा। भाजपा के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के वर्तमान विधायक को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा हो या कांग्रेस नेताओं की उपेक्षा और उदासीनता ने विधानसभा के रहने वालों को छला है पर अब समय आ गया है और जनता उठकर खड़ी हो गई है। इस दौरान 3दर्जनों ग्रामीण ने श्री भरत कश्यप की उपस्थिति में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ “जे” पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान तुलसी सेठिया, मंगीराम बेंजाम,बागना करटामी, पाकलू कश्यप, रमेश ठाकुर,लखन ठाकुर, सकरू मण्डावी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।*

Related Articles

Back to top button