एनएसएस स्थापना दिवस में मुख्य अतिथि हेमंत कश्यप ने छात्रों को किया प्रेरित


जगदलपुर। शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल करितगांव में छात्रों द्वारा आयोजित NSS स्थापना दिवस मनाया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप उपस्थित रहे जिनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। बस्तर में रचनात्मक गतिविधियों के साथ राजनीतिक सक्रियता को लेकर अपनी पहचान बनाने वाले श्री हेमंत कश्यप ने मौके पर NSS के गठन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को बेहतर जीवन के लिए प्रेरक बातें बताई।
कार्यक्रम अधिकारी मो.अकबर खान सर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं को एनएसएस के स्थापना दिवस के अवसर पर NSS के गठन पर प्रकाश डालते हुए श्री कश्यप ने आज़ के युवाओं में तेजी से बढ़ रही नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषय के साथ अन्य दुर्घटनाओ के बारे में छात्र छात्राओं को संबोधित किया।
इस दौरान उपस्थित रहे स्कूल के प्राचार्य जी, हेमंत पाण्डे जी,महिला समूह के सदस्य एवम ग्रामीण छात्र गण उपस्थित रहे।



