दस गांवों में दो करोड़ की लागत से कराया जाएगा सीसी रोड का निर्माण संसदीय सचिव के प्रयास से मिली निर्माण कार्य के लिए मंजूरी

महासमुंद। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के दस गांवों में दो करोड़ की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृति मिली है। जिस पर ग्रामीणों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मोरधा, लाफिनखुर्द, बोरिद, बेमचा, चौकबेड़ा, बरपारा पचरी, गोड़पाली, झलप, भोरिंग व अछरीडीह के दौरे पर पहुंचे संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर को सीसी रोड निर्माण के लिए ग्रामीणों ने ध्यानाकर्षित कराया था। बाद इसके संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर के प्रयास के बाद सीसी रोड निर्माण के लिए दो करोड़ 73 हजार रूपए की स्वीकृति मिली है। जिसमें ग्राम मोरधा में परमानंद साहू के घर से बकमा पहुंच मार्ग में 22.56 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण, ग्राम लाफिनखुर्द में बस्ती से हायर सेकेंडरी स्कूल तक 39.96 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण, ग्राम बोरिद में दीनदयाल साहू के घर से धंसकुड रोड तक 21.98 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण, ग्राम बेमचा में वार्ड एक नगर पुलिया से कनवा तालाब तक 23.63 लाख की लागत से सीसी रोड सह नाली निर्माण, ग्राम चौकबेड़ा में बाजार चौक से रूपसिंग दीवान घर तक 20.58 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण, ग्राम पचरी में बरपारा से तालाब जाने के मार्ग पर पीतांबर घर तक 20.77 लाख की लागत से सीसी रोड सह नाली निर्माण व ग्राम गोंडपाली में शंकर चौरा से भुवन यादव घर तक 24.38 लाख की लागत से सीसी रोड व नाली निर्माण, झलप में नेशनल हाईवे से रीता शर्मा के घर तक 6.50 लाख की लागत से सीसी रोड, ग्राम भोरिंग में वार्ड 10 में बलीराम साहू के घर से आंगनबाड़ी तक 12.80 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण व अछरीडीह में राकेश जांगड़े के घर से धरम घर तक 7.57 लाख की लागत से सीसी रोड सह नाली निर्माण की स्वीकृति शामिल हैं। सीसी रोड के साथ ही नाली निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति पर ग्रामीणों ने संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर का आभार जताया है।



