छत्तीसगढ़

यह कैसा विकास मुख्यमंत्री से गुहार के बाद भी बड़ांजी1 में नहीं बना सड़कमार्ग-भरत कश्यप

लोहण्डीगुड़ा ब्लाक के पंचायत बड़ाजी-1 में ग्रामवासियों ने युवा नेता भरत कश्यप के नेतृत्व में सड़क एवं अन्य मांगों को लेकर SDM एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 

जगदलपुर/नवीन श्रीवास्तव लोहण्डीगुड़ा:-चित्रकोट विधानसभा लोहंडीगुड़ा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बड़ाजी-1 में सड़क निर्माण सहित दूसरे समस्याओं को दूर करने ग्रामवासियों ने बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ “जे” के युवा नेता भरत कश्यप के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी व मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोहंडीगुड़ा को ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन में छिंदगुड़ा पारा में सड़क निर्माण,आंगनवाड़ी में बाउंड्री वॉल ,स्थानीय गांधी चौक में हैंडपंप सहित राशन दुकानों में अनियमितता के निदान को लेकर ग्रामवासियों ने युवा नेता भरत कश्यप के नेतृत्व उक्त ज्ञापन को सौपा गया हैं। इस विषय मे जानकारी मिलते ही अधिकारी द्वारा पंचायत सचिवों एवं अन्य जिम्मेदार लोगों को बुलाकर वहाँ आजतक सड़क निर्माण कैसे नहीं हो पाया इसकी जानकारी ली गई। भरत कश्यप ने कहा कि सत्ता में कांग्रेस की सरकार इसके बाद यह हाल है। भरत ने आगे कहा है कि पूर्व में जब मुख्यमंत्री यहाँ आये थे तो ग्राम वासियों द्वारा सड़क निर्माण की मांग की गई थी परंतु ना सरकार को ध्यान है ना स्थानीय जनप्रतिनिधियों को। उन्होंने बड़ांजी में सड़क बनाए जाने की मांग को लेकर कहां की हमने ग्राम वासियों के साथ सड़क की मांग को भी रखा है यह प्रमुख समस्या है पानी से भरे हुए गड्ढों से दयनीय इस मार्ग से लोग आने जाने विवश हैं। इस दौरान भरत कश्यप,तुलसी सेठिया, चेतन ग्वाल, योगेश भारद्वाज, रमाकांत भारद्वाज, हेमराज भारद्वाज, पदमेश्वर भारद्वाज, सोभा नाग, बसंती भारद्वाज, चैरंगी भारद्वाज,लता भारद्वाज, कुमारी भारद्वाज,जयबती भारद्वाज,लखमी भारद्वाज,धैला भारद्वाज,सहित सैंकड़ों ग्रामवासीयों उपस्थित थे।*

Related Articles

Back to top button