छत्तीसगढ़

गुरु और शिष्यों ने निलकर किया वृक्षारोपण

 

क्राइस्ट कॉलेज, जगदलपुर के प्रबंधक विभाग के शिक्षक और छात्रों ने प्रेरक सामाजिक गतिविधियों में लिया हिस्सा

 

जगदलपुर /नवीन श्रीवास्तव।6/09/23(बुधवार) को क्राइस्ट कॉलेज, जगदलपुर के प्रबंधक विभाग के शिक्षक और छात्रों द्वारा सामाजिक गतिविधि एवम पौधा रोपण के लिए रेड क्रॉस आस्था निकुंज वृद्धाश्रम , धरमपुरा में शौक्षणिक भ्रमण किया गया । वहा पर मौजूद लोगो के लिए छात्रों द्वारा मनोरंजक कार्यक्रम किया गया, उसके बाद स्वल्पाहार और उपहार वितरण किया गया साथ ही छात्रों द्वारा उनके प्रांगण में पौधा रोपण कर इस आयोजन को सफल बनाया गया। विभागाध्यक्ष डॉक्टर दिव्या दंडवानी, सहायक प्राध्यापक मिस निकिता चांडक, सहायक प्राध्यापक मिस हर्षा खोबरागड़े ,सहायक प्राध्यापक मिसेज चित्रा नंद व समस्त छात्र मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button