छत्तीसगढ़

एक मौका …केजरीवाल को ,  छत्तीसगढ़ में गारंटी कार्ड जारी…

 

 

 

पार्टी के संयोजक व मुख्यमंत्री दिल्ली अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान ने जारी किया गारंटी कार्ड

 

जगदलपुर/नवीन श्रीवास्तव।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री दिल्ली अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल रायपुर के जैन मानस भवन राष्ट्रीय सँगठन मंत्री संदीप पाठक व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी समेत समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए केजरीवाल की 9 गारंटी की घोषणा की।

जैन मानस भवन में केजरीवाल की गारंटी कार्यक्रम में बस्तर लोकसभा से प्रदेश प्रवक्ता तरुणा साबे बेदरकर, लोकसभा अध्यक्ष समीर खान,बिजापुर जिलाध्यक्ष अनिल दुर्गम,बस्तर जिला अध्यक्ष नरेन्द्र भवानी,नारायणपुर जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाग,दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष बल्लू राम भवानी,कोंडागांव जिला अध्यक्ष शंकर नेताम समेत समस्त विंग के जिलाध्यक्ष ,ब्लॉक अध्यक्ष सामिल हुए।जिसकी जानकारी प्रदेश प्रवक्ता तरुणा साबे बेदरकर ने प्रेस नोट जारी करते हुए दी।

 

आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता तरुणा ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने पूरे दम खम के साथ चुनाव लड़ने हेतु अपनी कमर कस ली है। पूरे छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभा में ग्राम कमिटी तक पार्टी का सँगठन तैयार हो चुका है ।अब पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव के मैदान में उतरने के लिए तैयार है।आगे तरुणा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री दिल्ली व राष्ट्रीय संयोजक आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान में छत्तीसगढ़ हेतु 9 गारंटी जारी की है बाकी गारंटी जल्द ही उनके सभा में सभा के दौरन घोषित की जाएगी।

 

आगे तरुणा ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता इस गारंटी कार्ड को लेकर घर घर जाकर लोगों को बताने का काम करते हुए एक मौका केजरीवाल को देने हेतु अपील करेंगे।और हर गली हर मोहलले केजरीवाल की गारंटी पहुँचाने का कार्य करेंगे।

तरुणा ने केजरीवाल के गारंटी की विस्तृत जानकारी दी।

 

1. युवाओं को रोजगार की गारंटी

हर बेरोजगार को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा।

जब तक नौकरी नहीं मिलती तब तक हर बेरोजगार को ₹3000 महीना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

लगभग 10 लाख बेरोज़गारों को सरकारी नौकरी में भर्ती किए जाएंगे।

नौकरियों में भर्ती में सिफारिश और भ्रष्टाचार खत्म कर पारदर्शिता लाई जाएगी आम जनता को नौकरी के अवसर दिए जाएंगे।

 

*2. 300 यूनिट मुफ्त बिजली की गारंटी*

दिल्ली और पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ में भी हर महीने हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ के सभी गांव और शहरों में बिना कट लगे 24 घंटे बिजली दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सारे पुराने बकाया घरेलू बिल माफ किए जाएंगे।

 

3. महिलाओं के लिए गारंटी

18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए स्त्री सम्मान राशि दी जाएगी।

4. शिक्षा की गारंटी

छत्तीसगढ़ के हर बच्चे को अच्छी और फ्री शिक्षा दी जाएगी। दिल्ली की तरह सभी सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया जाएगा।

दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी प्राइवेट स्कूलों को नाजायज फीस नहीं बढ़ने देंगे।

सभी कच्चे शिक्षकों को पक्का किया जाएगा। शिक्षकों के सभी खाली पद भरे जाएंगे।

शिक्षकों को शिक्षण के अलावा और कोई भी अन्य कार्य नहीं दिया जाएगा।

5. स्वास्थ्य की गारंटी

दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ के हर नागरिक के लिए मुफ्त और अच्छे इलाज का इंतजाम।

दिल्ली की तरह सभी दवाइयां, टेस्ट और ऑपरेशन मुफ्त किए जाएंगे।

दिल्ली की तरह हर गांव में और वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक खोला जाएगा।

छत्तीसगढ़ के सभी मौजूदा सरकारी अस्पतालों को शानदार बनाया जाएगा और नई सरकारी अस्पताल खोले जाएंगे।

सभी रोड एक्सीडेंट मरीजों को पूरे छत्तीसगढ़ में मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी।

 

6. तीर्थ यात्रा गारंटी

दिल्ली की तरह दास के सभी बुजुर्गों को उनके पसंद के किसी भी पवित्र तीर्थ स्थान की मुफ्त यात्रा करवाई जाएगी।

वहां आना-जाना, रहना-खाना सब मुफ्त होगा।

 

7. भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ की गारंटी

दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म किया जाएगा।

किसी भी सरकारी दफ्तर में काम करवाने के लिए आपको वहां नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली की तरह एक फोन नंबर जारी करेंगे आप उस फोन पर कॉल करके काम बताओ कोई सरकारी कर्मचारी आपके घर आकर काम करके जाएगा आपको किसी को रिश्वत देने की जरूरत नहीं होगी।

 

8. शहीद सम्मान राशि की गारंटी

भारतीय सेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान अगर सेवा के दौरान शहीद होता है तो उनके परिवार को 1 करोड़ रूपए की सम्मान राशि दी जाएगी।

9. कर्मचारी वर्ग के लिये गारंटी

सभी विभागों के संविदा, प्लेसमेंट,ठेका व अनियमित कर्मचारियों को नियमित करेंगे।

संविदा व ठेका प्रथा बंद करेंगे।

 

किसानों के लिए व अदिवाशियो के आम आदमी पार्टी बहुत बड़ा सोच रही है जिसकी गारंटी अगले सभा मे देंगे।

Related Articles

Back to top button