विश्व मच्छर दिवस :शहर में मच्छरों से बचाव एवं बीमारियों को लेकर जनजागरण को लेकर निकली रैली

मच्छर दिवस पर चिकत्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ विभाग, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन जगदलपुर द्वारा निकली रैली
जगदलपुर/नवीन श्रीवास्तव।20 अगस्त। आज मच्छर दिवस पर चिकत्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ विभाग, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन जगदलपुर द्वारा शहर में रैली निकाल कर जनजागरण के दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया गया।
निकली रैली महारानी अस्पताल से आरंभ की गई जो संजय बाजार होते हुई दंतेश्वरी मंदिर से होकर महारानी जिलाअस्पताल पहुंची । विदित हो कि मच्छरों से होने वाले रोग को लेकर जागरुकता जरुरी है जिसे होने वाली बीमारियां लाखों लोगों को प्रभावित करती हैं मच्छरों की काटने से होने वाले प्रभाव और मौसम के हिसाब से सावधानी जरुरी है गर्मी एवं बरसात के मौसम में साफ-सफाई के साथ बचाव जरुरी है इससे होने वाले रोगों में सबसे प्रमुख हैं डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जापानी इन्सेफलाइटिस और फाईलेरिया आदि है ।
डेंगू जैसे बुखार से बचाव के लिए मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने वाले उपायों का पालन करें, पानी के जमाव को रोकें। मलेरिया से बचाव के लिए मच्छर संरक्षण मॉजिटो क्वीन जैसे प्रोडक्ट्स का उपयोग करें, जो मच्छरों को दूर रखते हैं। चिकनगुनिया से बचाव के लिए बीमारियों के संक्रमित व्यक्तियों से संरक्षित रहें और मच्छरों के काटने से बचाव करें। जापानी इन्सेफलाइटिस रोग मच्छरों के काटने से होता है, इसलिए मच्छर संरक्षण के उपायों का पालन करें और अगर बीमार पड़े तो तुरंत चिकित्सक की सलाह लें। फ़िलारिया से बचाव के लिए मच्छरों के काटने से बचने के लिए मच्छर नेट का उपयोग करें और यदि आपको बीमारी हो, तो तुरंत चिकित्सक से मार्गदर्शन लें।
यह उपस्थित रहे…
रैली में प्रमुख रूप से जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएस टेकाम, जिला वीवीडी सलाहकार बसंत कुमार पंडा, प्रशांत श्रीवास्तव, नरेश मरकाम, एमटी, मितानिन, यूवोदय वालेंटियर, एम्बेड परियोजना के भरत सिंह एवं टीडीआई के इफ्तेखार आदि शमिल हुए।



