छत्तीसगढ़

स्‍वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी की बिगड़ी तबीयत, अस्‍पताल में भर्ती

कांकेर। विधायक और संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है। सोरी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा फहराने के बाद मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश पढ़ रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और वे बेहोश हो गए।

 

इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। बताया गया है कि उनका बीपी और शुगर लेवल डाइन हो गया था। उन्हें डायबिटीज की समस्या है। उन्होंने सुबह प्रॉपर ब्रेकफास्ट नहीं किया था। उनकी हालत अब ठीक है। शाम तक उन्हें हम ऑब्जर्वेशन में रखेंगे।

Related Articles

Back to top button