छत्तीसगढ़ में आज 482 नये कोरोना मरीजों की पहचान, 9 मौते

रायपुर। प्रदेश में आज को 482 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। 423 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। आज 9 मरीजों की मौत हुई है। साथ ही पूर्व में 4 मौतों की जानकारी मिली है। प्रदेश में अब तक 3630 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 4896 हैं। प्रदेश में आज सबसे अधिक मरीज रायपुर जिले में 94 मिले हैं। इसके बाद दुर्ग जिले से 64,जांजगीर-चांपा से 52,बिलासपुर से 49,राजनांदगांव से 30 मरीजों की पहचान हुई है।



