रायपुर:लग्जरी कार में सट्टा खिलाते 2 युवक गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर में बिग बैस में क्रिकेट मैच सीरिज में सट्टा खेलाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लग्जरी गाड़ी में घुमकर सट्टा खेला रहे थे। आरोपियों से 1लाख रुपए और मोबाइल फोन जप्त किया है। बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज और सिडनी थंडर बनाम एडलेड स्ट्राइकर्स मैच के दौरान लाइन लेकर खेलाए जा रहे इस सट्टे का साइबर सेल की टीम ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सौरभ सबलानी (22) निवासी न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर और हिमांशु खटवानी (26) निवासी शैलेन्द्र नगर कोतवाली है। दोनों आरोपी पुरानी बस्ती के भाठागांव क्षेत्र में महंगी लग्जरी कार में घूम-घूम कर सट्टा खेला रहे थे। साइबर सेल की टीम ने वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा। वाहन के अंदर दोनों आरोपी सवार थे। पुलिस ने जांच के दौरान 1 लाख रुपए नगद, बीएमडब्ल्यू वाहन को जब्त किया है। दोनों सटोरियों के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में धारा 4 क जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है

Related Articles

Back to top button