छत्तीसगढ़

गंगानगर वार्ड पार्षद ने वार्ड वासियों से अनजान लोगों से सतर्कता एवं सावधानी रखने किया अपील 

 जगदलपुर । गंगानगर वार्ड क्षेत्र में अनजान लोगों द्वारा वार्ड वासियों से जानकारी मांगे जाने की खबर मिली है वार्ड के पार्षद श्री राजेश राय से मिले सूचना की पुष्टि भी बोधघाट थाना पुलिस ने की है और तत्परता से वार्ड में पुलिस पेट्रोलिंग भी की जा रही है।

एक जारी सूचना में वार्ड पार्षद ने समस्त गंगानगर वार्ड वासियों को सूचित किया है कि ऐसे लोग स्त्री/पुरुष जो किसी भी तरह शासन से अधिकृत नहीं है या अपरिचित/ अनजान है ऐसे लोगों (स्त्री/पुरूष कोई भी ) के द्वारा अगर आप किसी से किसी भी तरह की जानकारी मांगा जाता है तो आप उससे उसका आईडी फ्रूफ/पहचान पत्र मांगे यदि वह अपना आईडी नहीं दे पाता है या संतोषजनक जवाब नहीं दे पाता है तो तुरंत उनका फोटो खींचकर या वीडियो बनाकर संबंधित थाना क्षेत्र एवं वार्ड पार्षद को तुरंत सूचित करने का कष्ट करें ।

Related Articles

Back to top button