नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का 15 को रायपुर आगमन यादगार भव्य स्वागत की तैयारियां

रायपुर ।नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज 15 जुलाई को रायपुर पहुंच रहे हैं उनके आगमन को लेकर गरिमा के साथ भव्य तैयारियां शुरू हो गई है । विमान से राजधानी रायपुर पहुंच रहे पहुंच रहे है दोपहर 1.45बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे श्री बैज के स्वागत को लेकर व्यापक तैयारी की गई है उनके स्वागत के साथ युवा कांग्रेश एवं एनएसयूआई मिलकर रैली भी निकालेंगे जिसका पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह स्वागत किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकप्रिय कांग्रेसी नेता एवं नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज का सर्वप्रथम माना विमानतल पर आत्मीय स्वागत किया जाएगा उसके बाद जैनम चौक में प्रदेश युवा कांग्रेस श्री आकाश शर्मा उनका स्वागत करेंगे पश्चात वीआईपी टर्निंग में एनएसयूआई नीरज पांडे उनका उनके आगमन को लेकर स्वागत है तैयारी में मौजू रहेंगें। उन्हें लेकर निकलने वाली मोटरसाइकिल रैली का शहर भर में भाग्यवान शानदार स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया है जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे ।पीटीएस चौक में श्री सत्यनारायण शर्मा एवं पंकज शर्मा फुंडर चौक में पिछड़ा वर्ग विभाग के चौलेश्वर चंद्राकर । श्री राम मंदिर चौक में मंदिर दर्शन करेंगे जहां श्री सुनील कुकरेजा जी उनके स्वागत में होंगे इसी तरह तेलीबांधा थाना चौक जहां बस्तर संभाग के कार्यकर्ता उपस्थित होंगे उनका भव्य स्वागत करेंगे आगे तेलीबांधा चौक में सेवादल नेता श्री अरुण ताम्रकार उनका स्वागत करेंगे गुरुद्वारा के सामने अल्पसंख्याक नेता अमीन मेमन ,भगत सिंह चौक सन्नी अग्रवाल ।भारत माता चौक मैं जनक ध्रुव एवं एक्सप्रेस हाईवे चौक पर ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती दीपा बग्गा के साथ कामरान अंसारी राजेश चौबे उपस्थित रहेंगें। टर्निंग प्वाइंट चौक में महिला कांग्रेस नेत्री श्रीमती फूलों देवी नेताम किसान कांग्रेश के नेता कार्यकर्ता एवं अन्य होंगे माना जा रहा है की तेजतर्रार युवा ऊर्जा के धनी दबंग दीपक बैस के नियुक्ति से कांग्रेसमें जो ऊर्जा का संचार जो हुआ है वह भविष्य के लिए बहुत बेहतर परिणाम लाएगा।



