फिर दिखाया उर्फी जावेद ने बोल्ड अवतार, बिग बॉस OTT फेम एक्ट्रेस इस बार साड़ी में नजर आईं

बिग बॉस OTT फेम एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने एक बार फिर इंस्टाग्राम पर अपनी सुपर बोल्ड तस्वीरें शेयर कर दी हैं। इस बार उर्फी जावेद साड़ी पहनकर नजर आई हैं लेकिन साड़ी को भी उन्होंने काफी बोल्ड अंदाज में कैरी किया है। उर्फी जावेद ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कोई कैप्शन नहीं दिया है। उन्होंने अपने बालों का जूड़ा बनाया है और कुछ लटों को चेहरे के आसपास खुला छोड़ा है। डीपनेक ब्लाउज और साड़ी में उर्फी अपनी दिलकश अदाएं दिखा रही हैं।
उर्फी का अंदाज देख मचल उठे फैंस

उर्फी जावेद की इन तस्वीरों पर कुछ ही देर में बेहिसाब लाइक्स आ गए हैं। कमेंट सेक्शन में लोग उर्फी जावेद की तारीफें करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- लोग तो बेवजह बदनाम हैं। आग तो ये लड़की लगा रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा- अब बिलकुल क्यूट परी लग रही हो। बता दें कि उर्फी बिग बॉस ओटीटी के बाद पॉपुलर हुई थीं।

जावेद अख्तर के साथ जोड़ा गया था नाम

बिग बॉस ओटीटी में उर्फी जावेद का सफर बहुत छोटा रहा था लेकिन इसके बाद से वह लगातार ऐसे बोल्ड कपड़ों में नजर आती रही हैं। उर्फी जावेद इस बारे में सफाई देते हुए कह चुकी हैं कि वह ऐसे कपड़े सुर्खियों में बनी रहने के लिए नहीं पहनती हैं। उर्फी जावेद का ना जावेद अख्तर के साथ भी जोड़ा जाता रहा है जिसके विरोध में वह पिछले दिनों एक खास कोटेशन वाली टीशर्ट पहने नजर आई थीं।

Related Articles

Back to top button