छत्तीसगढ़

महिला दिवस के अवसर पर शासकीय मौलाना आज़ाद केंद्रीय पुस्तकालय भोपाल में हुआ निःशुल्क ओपन डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन…….

मेघा तिवारी की रिपोर्ट भोपाल(मध्यप्रदेश)।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर शासकीय मौलाना आज़ाद केंद्रीय पुस्तकालय(सेंट्रल लाइब्रेरी ) भोपाल में निःशुल्क ओपन डाक टिकट प्रदर्शनी का अयोजन किया गया l इस प्रदर्शनी में विशेष रूप से महिला स्वतंत्रता सेनानी से संबंधित डाक टिकटों की प्रदर्शनी की गई l इस अवसर पर डाक टिकट संग्राहक एवं विशेषज्ञ डी.आर.मंडल अवधपुरी,भोपाल निवासी उपस्थित रहे, जिनके द्वारा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं एवं अगंतुको को विभिन डाक टिकटो के इतिहास एवं उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताया l इस प्रदर्शनी में पुस्तकालय के 200 से अधिक सदस्यों ने हिस्सा लिया l इस अवसर पर पुस्तकालय की क्षेत्रीय ग्रन्थपाल श्रीमती रत्ना बाधवानी एवं अन्य सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे l अंत में पुस्तकालय की क्षेत्रीय ग्रन्थपाल महोदया ने पुस्तकालय की छात्राओं का सम्मान करके उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी l महिलाओं का सम्मान करते हुए बताया कि एक महिला ही समाज को सशक्त बनाती हैं और बदलाव की मिसाल कायम करती हैं l ‘नारी तू नारायणी’ – यह सिर्फ एक वाक्य नहीं, बल्कि हर महिला की शक्ति, समर्पण और योगदान का प्रतीक है l महिला दिवस 2025 उन सभी अद्भुत महिलाओं के सम्मान का दिन है जो प्रेरणा देती हैं, समाज को सशक्त बनाती हैं और बदलाव की मिसाल कायम करती हैं l हमें याद दिलाता है कि लैंगिक समानता को पाने के लिए प्रयासों को और तेज़ करने की आवश्यकता है l

Related Articles

Back to top button