छत्तीसगढ़

पीएम मोदी का आज छत्तीसगढ़ दौरा

10 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

रायपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आएंगे और लगभग 7,600 करोड़ रुपये की लागत वाली दस परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे. अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में कांग्रेस शासित राज्य में उनकी यह पहली यात्रा है. राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं. राज्य के भाजपा नेताओं का मानना है कि मोदी की इस यात्रा से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा. भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में लगातार 15 वर्ष तक शासन किया था तथा 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से हार गई थी. एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम यहां के साइंस कॉलेज मैदान में सुबह 10:45 बजे से होगा. अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के 33 किलोमीटर लंबे रायपुर-कोडेबोड़ खंड के चार लेन और एनएच-130 के 53 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले बिलासपुर-पथरापाली खंड का लोकार्पण करेंगे.

Related Articles

Back to top button