छत्तीसगढ़
वार्डवासियों के समस्याओं के निदान को लेकर पार्षद राजेश राय ने आरंभ किया आपका पार्षद आपके द्वार


अब वार्ड में जरूरी प्रमाण पत्रों को घर में बना कर दिया जा रहा
जगदलपुर ।गंगानगर वार्ड पार्षद राजेश राय के द्वारा गत दिवस से नए कार्यक्रम की शुरुआत की गई है ” *आपका* *पार्षद आपके द्वार* ” जिसमें उनके द्वारा जरूरी प्रमाण पत्रों को घर में बना कर दिया जाएगा ।
इस विषय में जानकारी देते हुए श्री राय ने कहा कि राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र ,आय प्रमाण पत्र ,जाति प्रमाण पत्र , जन्म प्रमाण पत्र इनके द्वारा वार्ड वासियों के मांग अनुसार उनके घर पर बनाकर दिया जाएगा इसके लिए यथासंभव शुरुआत भी कर दिया गया है ।शिक्षा सत्र को देखते हुए पार्षद राजेश राय जी यह फैसला लिया जिसे वार्ड वासियों को किसी कठिनाई का सामना ना करना पड़े उनके इस प्रयास को सराहा भी जा रहा है



