छत्तीसगढ़

गंगानगर शिव मंदिर मामले पर पार्षद राजेश राय ने सामने रखा अपना बयान

 

जगदलपुर ।नगर निगम जगदलपुर स्थित गंगा नगर वार्ड पार्षद राजेश राय ने शिव मंदिर मामले को लेकर बयान जारी कर अपना पक्ष पक्ष रखा है ।

श्री राजेश रॉय ने बयान में कहा कि गंगा नगर वार्ड से 2019 में मैं बहुकोणीय मुकाबले में जीतकर मैं वार्ड पार्षद बना जिसके लिये मैं वार्डवासियों का आजीवन ऋणी रहूंगा ,पार्षद निर्वाचित होने के बाद दायित्वबोध को लेकर वार्ड विकास के लिए मैंने जो कुछ किया वह सर्वविदित है।

 

पार्षद राजेश राय ने अपने बयान में कहा है कि विगत कुछ दिनों से वार्ड के विकास के विरोधी कतिपय लोगों के द्वारा कुछ भ्रामक बातों का प्रचार कर मेरी व्यक्तिगत छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके पासर्व में वे लोग शामिल हैं जिन्हें वार्ड के जागरुक मतदाताओं ने अपना प्रतिनिधि नहीं चुना था। वार्डवासियों ने मुझे जो स्नेह और प्यार दिया उससे घबराकर ऐसे विधंसन्तोषी तत्व अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। राजेश राय ने उक्त बयान में पक्ष रखते हुए कहा है कि विवादित बनाए गए विषय में मेरा पक्ष ,मेरा कथन इस बेकार है ।अपने कथन में पार्षद ने कहा कि गंगा नगर वार्ड के जिस स्थान पर शिव मंदिर स्थित है वह वहां के रहवासियों के लिए अगाध श्रद्धा का केंद्र है। मैं गंगानगर की रहवासियों में से एक हूं ऐसे उस मंदिर की जीर्णोद्धार का मैंने प्रण लिया है यह बात कतिपय विरोधी तत्वों क तथा शहर के शांति को बिगाड़ने पर तुले संगठन व उसके सदस्यों को इतना नागवार गुजरा है कि मेरे बारे में अनावश्यक दुष्प्रचार कर रहे हैं।जारी बयान में उन्होंने कहा है कि मैं आप मीडिया के माध्यम से बताना चाहता हूं कि मै स्वंय उच्च धार्मिक आस्था रखने व उस पर अमल करने वाला व्यक्ति हूं और उक्त शिव मंदिर को संरक्षित सुरक्षित रखने के लिए कृत संकल्पित हूं।उन्होंने कहा कि देवी देवताओं के प्रति मेरा अगाध श्रध्दा के कारण उक्त मंदिर के स्थान पर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र बनवाने की बात दुष्प्रचार मात्र है जिसकी मेरे गंगा नगर वार्ड से लगे राजेन्द्र नगर वार्ड में एक प्राथमिक स्वास्थ केंद्र अवस्थित है। वर्तमान में गंगा नगर वार्ड के माड़िया सराय में हमर क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है हमारी सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से घबराकर विपक्षी दल के लोग वार्ड के कुछ लोगों को भड़काने में जुटे हैं लेकिन वे जागरुक नागरिकों के सामने टिक नहीं पायेंगे, जगदलपुर के शांत माहौल को अशान्त करने में नहीं सफल होंगे ।उन्होंने कहा कि शिव मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है सस्ती लोकप्रियता अर्जित करने के लिए कतिपय लोगों के द्वारा तथ्यहीन बातें प्रचारित कर सच्चाई कर मेरी छवि धूमिल की जा रही है ।उस स्थल पर किसी प्रकार के स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण का प्रस्तावना ना तो मेरे द्वारा दिया गया है ना शासन प्रशासन की ओर से प्रस्तावित है वर्तमान में गंगा नगर वार्ड में हमरक्लीनिक की योजना माड़िया सराय में संचालित है जिसका लाभ जनता उठा रही हैं।

Related Articles

Back to top button