छत्तीसगढ़

7 जुलाई को कर्मचारी संघ,संगठनों की एक दिवसीय हड़ताल

कहा – मांगे नहीं मानी गई तो 1 अगस्त से बेमियादी हड़ताल

 

जगदलपुर /नवीन श्रीवास्तव।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा से सम्बध्द संगठन छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ छत्तीसगढ़ मंत्रालय कर्मदचारी संघ ,छत्तीसगढ़ संचालनालय कर्मचारी संघ सहित समस्त कर्मचारी शिक्षक गण एसोसिएशन ने एकजुट होकर 5 सूत्री मांगों के लिए 7 जुलाई से एक दिवसीय सामूहिक हड़ताल के साथ आंदोलन का ऐलान कर दिया है 7 जुलाई को बस्तर जिला में एक दिवसीय हड़ताल की तैयारी को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा से सम्बंधित समस्त का कर्मचारी संगठनों की बैठक लालबाग जगदलपुर में संपन्न हुई ।संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी कैलाश चौहान ,गजेंद्र श्रीवास्तव , आर डी तिवारी ,अजय परिहार ,रमाकांत द्विवेदी, राजेश गुप्ता ने जारी बयान में कहा है कि प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश कर्मचारी अधिकारी की 5 सूत्री मांगों को लेकर 7 जुलाई को बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर के साथ 7 समस्त ब्लॉक /तहसील मुख्यालयों में कर्मचारी ,अधिकारी एक दिवसीय सामूहिक धरना प्रदर्शन एवं रैली निकालकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे ।उसके बाद भी यदि मांगे पूरी नहीं होती है तो सभी 1 अगस्त से बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने 5 सूत्री मांगों को लेकर बताया कि — गृह भाड़ा भत्ता को सातवें वेतनमान में दिया जाए ,महंगाई भत्ता को केंद्र के समान थे देय तिथि से दिया जाए ,समस्त वर्ग के कर्मचारियों की वेतन विसंगति के लिए गठित पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए, कांग्रेस पार्टी के जन घोषणा पत्र के क्रियान्वयन हेतु राज्य के समस्त कर्मचारियों को चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान तथा अनियमित ,संविदा, दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को नियमित किया जाए पुरानी पेंशन की गणना नियुक्ति तिथि से करने तथा पूर्ण पेंशन की सेवा 30 वर्ष के स्थान पर 50 वर्ष किया जाए जैसे मुद्दों पर राज्य शासन द्वारा अब तक समाधान करने वाला निर्णय नहीं दिए जाने के विरुद्ध 7 जुलाई को बस्तर जिले में सभी सरकारी ,दफ्तर, स्कूल ,कॉलेज अस्पताल आदि बंद करने का निर्णय लिया गया है यदि सरकार ने टालमटोल या इस विषय पर दमनकारी नीति जारी रखा तो अगस्त क्रांति के स्वरूप 1 अगस्त से समस्त कर्मचारी अधिकारी हड़ताल पर चले जाएंगे 7 जुलाई को एकदिवसीय हड़ताल जिला मुख्यालय जगदलपुर के कृषि उपज मंडी में 10:30 बजे से आयोजित किया गया है।

Related Articles

Back to top button