राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई, अस्पताल से कार पहुंची सीएम बनर्जी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। मौसम खराब के चलते उत्तरी बंगाल में उनका हेलिकॉप्टर लैंड कराया गया। सीएम बनर्जी का हेलिकॉप्टर जलपाईगुड़ी से उड़ान भरकर बागडोगरा जा रहा था। सालुगाड़ा स्थित आर्मी एयरबेस पर लैंडिंग कराई गई। जांच के लिए मुख्यमंत्री को कोलकात के एसएसकेएम हॉस्पिटल ले जाया गया। उनके पीठ और कमर में चोट आई है। सीएम ममता बनर्जी के जांच के लिए तीन सदस्यीट मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। फिजिकल मेडिसिन के डॉ. राजेश प्रमाणिक, डॉ आलेख पंडित (न्यूरो) और डॉ अर्चना सिंहा (रेडियोलॉजी) इस बोर्ड में हैं।

कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री बनर्जी एंबुलेंस में नहीं चढ़ीं। वह अपनी कार से अस्पताल पहुंची। बता दें मंगलवार दोपहर जलपाईगुड़ी के मालबाजार में मुख्यमंत्री बनर्जी पंचायत चुनाव के लिए गई थीं। पत्रकार बिस्वा मजूमदार और सीएम के अंगरक्षक स्वरूप गोस्वामी मौजूद थे। बीच-बीच में आकाश में अंधेरा छा गया और बारिश शुरू हो गई।

Related Articles

Back to top button