छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन का निधन

रायपुर . छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ विधायक विद्यारतन भसीन का आज भोर में निधन हो गया है। वह 76 वर्ष के थे।
छत्तीसगढ़ विधानसभा की वैशाली नगर सीट से विधायक रहे श्री भसीन काफी समय से बीमार चल रहे थे,और उनका राजधानी के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान अस्पताल में ही आज भोर में उनका निधन हो गया।श्री भसीन दो बार विधायक रहे और एक बार भिलाई के महापौर भी चुने गए थे। पिछली बार 2018 में कांग्रेस की लहर में भी वह चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री भसीन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की है। विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत,पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह,पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भी श्री भसीन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button