छत्तीसगढ़

2 जुलाई को बिलासपुर में होने वाले महारैली का आमंत्रण लेकर लोगों तक पहुँच रहें है आप पदाधिकारी

 

महारैली में शामिल होने सभा व डोर टू डोर जनसंवाद करके दे रहे आमंत्रण

 

2 जुलाई बिलासपुर महारैली में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान करेंगे चुनावी आगाज़

 

 

जगदलपुर/नवीन श्रीवास्तव।आम आदमी पार्टी द्वारा 2 जुलाई बिलासपुर में होने वाले महारैली हेतु हर विधानसभा में जनसंवाद किया जा रहा है।जिसकी जानकारी प्रेसविज्ञप्ति के माध्यम से बस्तर लोकसभा सचिव तरुणा साबे बेदरकर ने दी।

 

गौरतलब है कि 30 मई को रायपुर के ललित महल में छत्तीसगढ़ के लगभग 4800 सर्कल व वार्ड अध्यक्षको को राष्ट्रीय सँगठन मंत्री व राज्यसभा सांसद संदीप पाठक जी के द्वारा शपथ दिलाई गई थी। उसी दिन अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान की 2 जुलाई बिलासपुर में होने वाली महारैली की घोषणा की गई।जिसकी तैयारी हेतु हर विधानसभा के ब्लॉकों में बैठक प्रदेश सह प्रभारियों के द्वारा की गई।और आमंत्रण पत्र सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को दिया गया।

तरुणा ने आगे बताया कि बस्तर लोकसभा के सभी जिलों में विधानसभा वार सभा व डोर टू डोर जनसंवाद किया जा रहा है।आम आदमी के पदाधिकारियों द्वारा ब्लॉक के हर गांवों में सभा करते हुए आमंत्रण पत्र देते हुए बिलासपुर में होने वाले महारैली में शामिल होने हेतु अपील की जा रही है।घर घर जाकर अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान सरकार के योजनाओं और मुफ्त बेहतर शिक्षा ,स्वास्थ्य व बिजली पानी के मॉडल को बताते हुए लोगों को महारैली में शामिल होने आमंत्रित किया जा रहा है।

 

डोर टू डोर किये जा रहे जनसंवाद में लोग आमंत्रण पत्र लेते हुए सामिल होने की इच्छा जाहिर करते हुए अपना नाम लिखवा रहे हैं साथ ही साथ एक मौका अरविंद केजरीवाल को छत्तीसगढ़ में देने तैयार है।जनसंवाद में लोग अपनी अपनी परेशानियों को भी पार्टी पदाधिकारियों को सांझा कर रहे हैं बहुत जल्द इन समस्याओं को लेकर आम जन के साथ आम आदमी पार्टी आंदोलन की रूपरेखा बना जल्द शासन प्रशासन को संज्ञान कराएगी।

Related Articles

Back to top button