धीमी पड़ी प्रेदश में कोरोना की रफ्तार, आज मिले 383 नये मरीज,रायपुर में 52 नये केस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर कम होता जा रहा है। शासन और प्रशासन की मुस्तदी और लोगों की जागरूकता से रायपुर सहित प्रदेश में कोविड पाजिटिव की संख्या में कमी दर्ज की गई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से रात 8 बजे जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसारप्रदेश में 383 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। 59 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। आज 8 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल सक्रिय केस की संख्या 5932 है। रायपुर में आज 52 कोरोना मरीज मिले हैं



