झाड़-फूंक के नाम पर संतान प्राप्ति का झांसा देकर की हज़ारो की ठगी

संतान नही होने पर झाड़ फूंक कराने पर बच्चा होने का झांसा देकर दंपत्ति से 45 हजार रुपए की ठगी करने की रिपोर्ट बालोद थाने में दर्ज की गई है। मामले में पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बोदल थाना रनचिरई निवासी केताम साहु ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि गुन्डरदेही क्षेत्र में ग्राम कुगदा थाना कुम्हारी जिला दुर्ग निवासी राजकुमार,राधे नेताम और भगवती बाई अपना डेरा लगाकर जिन लोगों का बच्चा नही होने पर जड़ी-बुटी खाने से बच्चा होने की बात कहकर भ्रमित किया।

16 जनवरी को प्रार्थी के बड़े भाई नूतन कुमार को झांसा में लेकर आरोपियों ने पूजा पाठ करने व उनके द्वारा दिये जड़ी बुटी खाने से बच्चा होने झांसा दिया। पूजा पाठ में 40 हजार रुपये का खर्च आना बताया व नही देने पर उनके परिवार पर विपत्ती आने की बात कहकर डराने धमकाने लगा। इस पर पीड़ित ने आरोपियों को डरकर  40 हजार रुपये दे दिये। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 34,384,420 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button