लोकमान्य तिलक, छत्रपति शिवाजी एवं गुरु गोविंद सिंह वार्ड की संयुक्त रुप से बैठक संपन्न

BY-Naveen Shrivastava
जगदलपुर– भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर मंडल के लोकमान्य तिलक, छत्रपति एवं गुरु गोविंद सिंह वार्ड की संयुक्त रुप से बैठक मंगलवार को कंगोली में स्थित माता गुड़ी पर संपन्न हुई, इस बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री एवं जगदलपुर प्रभारी रामाश्रय सिंह उपस्थित थे साथ ही जगदलपुर मंडल के महामंत्री संग्राम सिंह राणा के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई ,20 जनवरी 2021 को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के आगमन को लेकर भव्य रुप से तैयारी एवं स्वागत पर विस्तार से चर्चा की गई एवं 22 जनवरी 2021 को छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के खिलाफ होने वाले जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन एवं कलेक्ट्रेट घेराव को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई ,इस धरना प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के अध्यक्ष विष्णु देव साय की उपस्थित रहेंगे।इस बैठक में समस्त कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या लाने का लक्ष्य तय किया गया जिसमें तीनों वार्डो से लगभग 500 की संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे। किसान विरोधी भूपेश सरकार को लेकर व्यापक आंदोलन 22 तारीख को होने जा रहा है। जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने कहा कांग्रेस सरकार ने जिस तरह अपने घोषणापत्र में जो वादे किए थे वह आज पर्यंत तक वादे पूरे नहीं किए गए हैं ,ना बेरोजगार युवकों को बेरोजगारी भत्ता दिया गया ,ना विधवा पेंशन बढ़ाया गया, ना कर्ज माफ किया गया। किसानों को 2500 रुपये धान खरीदी देने का वादा भी गलत साबित हुआ। आज किसान आत्महत्या करने को विवश हो चुका है। इन सब विषयों को लेकर चर्चा की गई ।जगदलपुर शहर महामंत्री संग्राम सिंह राणा ने कहा इस भूपेश सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है ।हमारे कार्यकर्ताओं को जागने की जरूरत है। हर वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता में इतनी उर्जा है कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार को गिराने की क्षमता रखते है।पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अपने 15 साल के कार्यकाल में विकास के अनेक आयाम गढ़े हैं ।लोग आज उन्हें भूल नहीं पाए हैं, लेकिन झूठे आश्वासन देकर कांग्रेस सरकार आई है, उन्हें उखाड़ फेंकना हम सभी कार्यकर्ताओं का संकल्प होना चाहिए ।कार्यक्रम का आभार संतोष गौर ने दिया। संचालन संग्राम सिंह राणा ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से भुवनेश्वर ध्रुव, फुलेश्वरी कराई, गायत्री कश्यप, बंटू पांडे, संतोष गौर, बुच्ची राव, श्याम सुंदर बघेल, दयामनी बघेल, सुरेश कश्यप, संतोष झा ,शुभम यादव, मोहन कश्यप ,रोहन घोष, राजेंद्र कश्यप, रंजन, आत्माराम,रतन लाल,संजय मौर्य सहित अन्य उपस्थित थे



