अपेक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

    रायपुर, 19 जनवरी 2021

राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के अध्यक्ष (प्राधिकृत अधिकारी) श्री बैजनाथ चन्द्राकर को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) से इस आशय का आदेश 18 जनवरी को जारी कर दिया गया है। 
    श्री चंद्राकर को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान करने से राज्य के किसानों, जन प्रतिनिधियों, सहकारिता विभाग, सहकारी बैंकों के अधिकारियों-कर्मचारियों और बैंक यूनियन के पदाधिकारियों में हर्ष व्यापत है। सहकारिता के वरिष्ठ जन नेता श्री बैजनाथ चंद्राकर को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर सहकारिता क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित कर बधाई दी है।
 

Related Articles

Back to top button