छत्तीसगढ़

मेरा गौठान,मेरा अभिमान” के समापन अवसर में गौ पखवाड़े का आयोजन

 

महिला स्व सहायता समूह को चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम की मौजूदगी में श्रीफल देकर सम्मानित किया गया

 

 

 

जगदलपुर/नवीन श्रीवास्तव।बस्तर जिला युवा कांग्रेस (ग्रामीण) विधानसभा एवं जिला इकाई के द्वारा दिनांक 07 जून 2023 को बस्तानार ब्लाक के ग्राम पंचायत कोड़ेनार के रीपा,गौठान में छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा चलाए जा रहे “मेरा गौठान,मेरा अभिमान” के समापन अवसर में गौ पखवाड़े पर गौठान में कार्यरत महिला स्व सहायता समूह को चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम की मौजूदगी में श्रीफल देकर सम्मानित किया गया

इस दौरान युवा कांग्रेस के द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण जन तक पहुंचाया गया।

प्रदेश सरकार लगातार गांव ग्रामीण को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम कर रही है जिसका एक जीता जागता उदाहरण प्रदेश में स्थापित किए गए गौठान हैं।

 

इस कार्यक्रम में चित्रकोट् विधायक राजमन बेंजाम जी, कांग्रेस कमेटी ब्लाक अध्यक्ष चन्द्र शेखर ठाकुर,प्रदेश महासचिव सूरज कश्यप,जिला अध्यक्ष मोहन कृष्ण पाढ़ी ,जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप, जिला उपाध्यक्ष मुन्ना लाल कश्यप,विधान सभा अध्यक्ष भंवर मौर्य,उपाध्यक्ष कमल कर्मा, सीमांचल ठाकुर,राजू सोढ़ी जी,समूह अध्यक्ष दसई,आयती , वनकला राजीव युवा मितान अध्यक्ष ,पुजारी,सरपंच,पंच और अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button