छत्तीसगढ़

अवैध रूप से शराब के साथ 03 महिला आरोपी सहित कुल 04 गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों,ं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।

इसी क्रम में दिनांक 02.06.2023 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा थाना गुढ़ियारी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में अवैध रूप से शराब के साथ 03 महिला आरोपियों सहित कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 112 पौवा देशी शराब कीमती लगभग 12,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- (01) मंजू सोनी पति प्रमोद सोनी उम्र 55 साल निवासी खालबाड़ा थाना गुढ़ियारी रायपुर। (जप्ती – 17 पौवा देशी शराब )

(02) सरोज बेसरा पति मंगल बेसरा उम्र 30 साल निवासी खालबाड़ा थाना गुढ़ियारी रायपुर।(जप्ती – 32 पौवा देशी शराब )*

(03) सरिता गजराज पति गोपाल गजराज उम्र 30 साल निवासी खालबाड़ा थाना गुढ़ियारी रायपुर। (जप्ती – 31 पौवा देशी शराब )

(04) खेमराज ठाकुर उर्फ कालू पिता सोहन लाल ठाकुर उम्र 28 साल निवासी शिव मंदिर के पास खालबाड़ा थाना गुढ़ियारी रायपुर। (जप्ती – 32 पौवा देशी शराब )

Related Articles

Back to top button