छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ जगदलपुर में निकाल रही है तिरंगा यात्रा

जगदलपुर/नवीन श्रीवास्तव।आम आदमी पार्टी जगदलपुर द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ आज दंतेश्वरी मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा है। जगदलपुर विधानसभा के इस तिरंगा यात्रा में प्रदेश प्रभारी व दिल्ली के विधायक संजीव झा ,प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल साहू व अन्य प्रदेश पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।आम आदमी पार्टी नेत्री तरुणा साबे बेदरकर ने प्रेस नोट जारी करके मीडिया को खबर दी है।

गौरतलब है कि राज्य में चुनाव इसी साल के अंत मे होने वाले हैं जिस हेतु आम आदमी पार्टी के नेताओ ने कमर कस लिया है।बस्तर में भी चुनावी तैयारी शुरू हो गई है और लगातार नेताओ का आना जाना लगा हुआ है।

आगे तरुणा ने बताया कि सँगठन को मजबूती देने हेतु सर्कल स्तरीय अध्यक्षको और सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की नियुक्ति दो दिन पहले की गई है।आने वाले जून महीने से हर बूथ के एक एक घर मे जाकर बीजेपी कांग्रेस के कामों को उजाकर करने आम आदमी पार्टी द्वारा अभियान चलाया जाएगा जिसकी शुरुवात तिरंगा यात्रा के रूप में की जा रही है।इस तिरंगा यात्रा में प्रदेश प्रभारी संजीव झा,प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल साहू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और साथ ही बस्तर जिला के तमाम पदाधिकारियों व जगदलपुर के समस्त कार्यकर्ता की उपस्तिथि होगी।

Related Articles

Back to top button