महाराष्ट्र सरकार ने परम बीर सिंह का निलंबन किया निरस्त

मुंबई. महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़े घटनाक्रम में शुक्रवार को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह का निलंबन निरस्त कर दिया और उन पर लगे सभी आरोप भी वापस ले लिये है।
गृह विभाग ने कहा है कि उनके निलंबन की अवधि ड्यूटी पर मानी जाए।
श्री परमबीर सिंह ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता और राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ की रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप लगाया था। इसके बाद उन्हें निलंबन कर दिया गया था।
संयुक्त सचिव वेंकटेश भट ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

Related Articles

Back to top button