सेना में ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर के संचालन पर लगाई रोक

नई दिल्ली:  जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार को ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के बाद रक्षा विभाग ने सेना के सभी अंगों में इसके संचालन पर रोक लगा दिया है. भारतीय सेना का ध्रुव हेलीकॉप्टर गुरुवार को किश्तवाड़ में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें दो पायलट और एक टेक्नीशियन को गंभीर चोटें आई थीं और उन्हें रेस्क्यू करके उधमपुर के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया. रक्षा विभाग ने एहतियातन ध्रुव हेलीकॉप्टर के उड़ान पर अस्थाई रोक लगा दी है.

Related Articles

Back to top button