हिंदी पत्रकारिता दिवस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने सभी पत्रकार बंधुओं को दी बधाई

फाइल फोटो

रायपुर।कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, छत्तीसगढ़ सरकार में संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय ने आज हिंदी पत्रकारिता दिवस की बधाई देते हुए कहा, आज से 195 साल पहले 30 मई को उदंत मार्तंड के नाम से जिसकी शुरुआत हुई वह उगता सूरज हिंदी पत्रकारिता को आज भी जगमगा रहा है। छत्तीसगढ़ सहित उन सभी पत्रकार साथियों को इस अवसर पर बधाई देना चाहता हूँ जो अपनी निष्पक्ष लेखनी एवं निर्भयता के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को लेकर समाज में अलख जगा रहे हैं, जिससे एक मजबूत समाज का निर्माण के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने में भी पत्रकारिता एक अहम जरिया बन गया है। साथ ही मैं पत्रकारिता के भूमिका को सभी क्षेत्र में आवश्यक भी मानता व स्वीकार करता हूँ।

कोरोना काल में अपने प्राणों की परवाह किए बिना निरंतर अपनी सेवाएँ दे रहे समस्त पत्रकार बंधुओं को “हिंदी पत्रकारिता दिवस” की हार्दिक बधाई-शुभकामनाएँ।

Related Articles

Back to top button