हारेगा कोरोना : टीकाकरण में ना रहे कोई चूक, जानें पूर्वाभ्यास में कहां क्या हुआ

देश के कई राज्यों में कोरोना के खात्मे के लिए की जा रही तैयारी के तहत ड्राय रन चलाया जा रहा है। टीकाकरण के लिए ड्राय रन या पूर्वाभ्यास इस वजह से जरूरी है ताकि इसमें आने वाली परेशानियों, समस्याओं और खामियों का अभी से पता लगाया जा सके। ताकि जब पूरे देश की आबादी को टीकाकरण की आवश्यकता हो तो किसी भी तरह की चूक या अड़चन ना आने पाए। बहरहाल, कोरोना वैक्सीन के पूर्वाभ्यास को लेकर केंद्र सरकार की ओर से जानकारी दी गई है। सरकार ने बताया कि इसके तहत देशभर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 125 जिलों में के 286 स्थलों पर सत्र आयोजित किए गए। प्रशासन ने इस मॉक ड्रिल के तहत करीब 1,14,100 वैक्सीनेटरों को प्रशिक्षित किया। वहीं अब तक 75 लाख से अधिक लाभार्थियों को को-विन सॉफ्टवेयर के माध्यम से पंजीकृत किया गया है।

Related Articles

Back to top button