मध्यप्रदेश मंत्रीमंडल का विस्तार-सिंधिया के करीबी तुलसी सिलावट और गोविंद राजपूत बने मंत्री

शिवराज कैबिनेट के विस्तार पर लग रही अटकलों पर विराम लग गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत ने शिवराज कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के इस तीसरे विस्तार में तुलसीराम सिलावट एवं गोविन्द सिंह राजपूत को फिर से मंत्री बनाया गया। ये दोनों चौहान के मंत्रिमंडल में पहले भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

 

इन दोनों को पिछले साल 21 अप्रैल को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था, लेकिन तब वे विधायक नहीं थे। इसके चलते उन्हें पिछले साल तीन नवंबर में हुए 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव से ठीक पहले संवैधानिक बाध्यता के कारण मंत्री के तौर पर छह माह पूरे होने से एक दिन पहले इस्तीफा देना पड़ा था।

 

 

Related Articles

Back to top button