पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला जल्लाद

कवर्धा। कबीरधाम जिले के चिल्फी के सूने मकान में महिला की शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. रात में पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी. गुस्से में आकर बेरहम पति ने डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया.

हत्या को छुपाने के लिए खुद पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट आने के बाद शरीर के कई जगह चोट के निशान मिले, जिसके बाद पति से पुलिस ने पूछताछ की.

पूछताछ में पति ने घटना की जानकारी दी. पुलिस के सामने हत्या करना कबूल किया. बताया जा रहा है कि चिल्फी में दो दिन मातर का कार्य्रकम चल रहा था. उसी दौरान पत्नी घर नहीं आई. उसके कारण दोनों के बीच वाद विवाद हुआ.

आवेश में आकर आरोपी पति ने डंडे से अपने ही पत्नी को बेरहमी से पीट पीटकर मार डाला. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति राजू विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

Related Articles

Back to top button