नौकरी दिलाने और प्रेम जाल में फंसाने के नाम पर 17 लाख से अधिक की ठगी, आरोपी पति-पत्नी MP से गिरफ्तार

कवर्धा. जिले में लगातार ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं. एक बार फिर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. युवक को प्रेम जाल में फंसाने और सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख से अधिक की ठगी की गई है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति, पत्नी को मध्यप्रेदश के भिंड जिले से गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा कि दोनों आरोपी पति-पत्नी कई लोगों को ठग चुका है.
युवक हिमांशु यदु ने दामापुर चौकी में मामले की शिकायत की थी. ASP मनीषा ठाकुर रावटे ने बताया कि ठगी के शिकार हुए युवक को पहले फेसबुक से फ्रेड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती की. फिर व्हाट्सएप्प पर वीडियो कॉलिंग से बात करने लगे और आरोपियों ने अपने आप को पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी बोलकर सरकारी नौकरी दिलाने और आरोपी पत्नी रानी कुमारी शर्मा ने युवक को प्रेम जाल में फंसाकर 17 लाख 51 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी की. पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.


