सहकारी शक्कर कारखाना अध्यक्ष श्री विद्यासागर जिनकी मजबूत उपस्थिति से किसानों का हौसला बढ़ा है

सुरजपुर। किसानों के परिश्रम से ही देश के साथ समाज के विकास को दिशा मिलता है जमीन से जुड़ा यह वर्ग हमारे अर्थ व्यवस्था के लिए महती भूमिका निभाते है मुझे खुशी होती है जब मैं इनके लिए कुछ कर पाता हूँ।
किसानों को लेकर उक्त विचार व्यक्त करने वाले विद्यासागर वर्तमान में किसी नाम के मोहताज नहीं है।माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना केरता के अध्यक्ष श्री विद्या सागर सरलता के साथ लंबे संघर्ष से राजनीति के साथ प्रदेश में अपनी पहचान स्थापित करने वाले लोगों में से हैं । श्री विद्यासागर किसानों के हित और विकास के लिए सदैव समर्पित रहते हैं किसानों की समस्याओं को निदान करने के साथ उनके हित के लिए नए विकल्पों पर कार्य करने की उनकी अपनी कार्यशैली है यही कारण है पार्टी के साथ छेत्र भी वे काफी लोकप्रिय है वे जरूरतमंद किसानों के साथ आम जनता के लिये भी सरलता पूर्वक सदा उपलब्ध होते हैं शायद यही कारण है कि राजनीति को सेवा के साथ देश के तरक्की के लिए किसानों के हित उद्देश्य को लेकर दिनरात जुटें श्री विद्यासागर की मजबूत उपस्थिति से छेत्र में ना केवल किसानों की बल्कि आम जनता का हौसला बढ़ा है।



