दरवाजे का ताला तोड़कर महिला कैदी फरार, पुलिसकर्मी की नींद का उठाया फायदा, बाथरूम जाने के …

अलवर. राजस्थान के अलवर में जिला अस्पताल से एक महिला कैदी के फरार होने से हड़कंप मच गया है। घटना सोमवार तड़के सुबह की है। महिला कैदी के फरार होने की सूचना के बाद पुलिस ने नाकेबंदी की लेकिन महिला का कहीं पता नहीं चला है। अलवर जिला अस्पताल में 48 साल की महिला कैदी को तबीयत खराब होने पर भर्ती कराया गया था। सोमवार तड़के 5 बजे महिला पुलिसकर्मी को नींद लगी तो कैदी बाथरूम गई। वहां पीछे का ताला तोड़कर फरार हो गई।

मारपीट के मामले में जेल में बंद थी महिला कैदी
महिला कैदी को हरसौरा थाना क्षेत्र के छींड गांव में मारपीट के मामले में जेल भेजा गया था। महिला कैदी कमलेश पत्नी अरविंद 48 साल रामविहार कॉलोनी थाना लोनी यूपी की निवासी है। महिला के साथ दो पुरुषों को भी जेल भेजा गया। जिनको बहरोड़ जेल भेजा। महिला को सेंट्रल जेल अलवर लाया गया। यहां उसकी तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां मौका देखकर फरार हो गई।

झगड़े के बाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार
हरसोरा थाना क्षेत्र के छींड गांव में 26 जनवरी की रात को झगड़ा हुआ था। असल में यहां कमलेश पत्नी अरविंद की बेटियों को ससुराल है। वह अपनी बेटियों को लेने आई थी। लेकिन बेटियों ने जाने से मना कर दिया। इस बात पर ससुराल पक्ष में झगड़ा हुआ। कमलेश सहित कई लोगों खिलाफ हरसोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया। इसके बाद 28 जनवरी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेजने के आदेश कर दिए। 28 को रात होने से जेल में नहीं शिफ्ट किया जा सका। इस कारण 29 जनवरी को महिला कैदी को अलवर सेंट्रल जेल और दो पुरुषों को बहरोड़ जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button