पाकिस्तानी नंबरों से भड़काऊ मैसेज, सर कलम करने का वीडियो और इंदौर का फिजा बिगाड़ने का संदेश

इंदौर। पाकिस्तान के नंबरों से इंदौर की फिजा बिगाड़ने वाले वायरल मैसेज की जांच में इंदौर पुलिस जुट गई है। पाक के नंबरों से सोशल मीडिया पर भड़काऊ मैसेज वायरल हुए थे। मामले में पुलिस ने कई सोशल मीडिया अकाउंट को चिन्हित कर लिए है।

दरअसल पठान मूवी के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदू संगठन द्वारा एक विशेष समुदाय विरोधी नारे लगने के बाद इंदौर की सड़कों पर उतरे विशेष समुदाय के लोगों ने जमकर नारेबाजी की थी। इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र और खजराना थाना क्षेत्र में सर कलम कर देने के नारे वाले वीडियो भी सामने आए थे। इसके बाद पुलिस ने 50 से ज्यादा लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी।

सदर बाजार थाना क्षेत्र से एक और भड़काऊ वीडियो सामने आया था जिसमें एक विशेष वर्ग के लोग इंदौर में आग लगा देने की बात करते नजर आए थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को चिन्हित कर अपनी गिरफ्त में लिया। इसी दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तान के नंबरों से भड़काऊ मैसेज भी वायरल हुए हैं। जिन पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन वेबसाइटों को ब्लॉक कराने का काम शुरू कर दिया। इंटेलिजेंट और साइबर क्राइम की टीम लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर बनाए हुए हैं।

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अकाउंट की जानकारी मांगी गई है जिनसे शहर की फिजा बिगाड़ने के मैसेज वायरल हुए थे। ऐसे में पाकिस्तान के अलावा अन्य राज्यों और शहरों से भी कई मैसेज वायरल हुए, जिन पर पुलिस ने नजर रखी और अकाउंट को चिन्हित कर तुरंत ब्लॉक करवाया है।

Related Articles

Back to top button