10 हजार रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार

जबलपुर। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार (Corruption) थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। अधिकारियों द्वारा एक के बाद एक रिश्वत (Bribe) लेने का मामला सामने आ रहा हैं। ताजा मामला प्रदेश के जबलपुर जिले (Jabalpur) से सामने आया है। जहां लेखपाल को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार (Arrest) हुआ है। बताया गया कि आरोपी ने जीआईएस की राशि निकालने के लिए 20 हजार की रिश्वत मांगी थी।
मामला जिले के शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जबलपुर (Women ITI) का है। जहां लेखपाल प्रदीप पटेल ने जीआईएस (GIS) की राशि निकालने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत पीड़ित शुभम रैदास ने लोकायुक्त (Lokayukta) से की। शिकायत सही पाये जाने के बाद लोकायुक्त ने ट्रैस (Trace) किया।
इस दौरान लोकायुक्त ने लेखपाल प्रदीप पटेल को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। वहीं सह आरोपी त्रिलोकी नाथ यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।



