जशपुर जिला में एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत…

जशपुर: जशपुर जिला से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां पिकनिक मनाकर लौट रहा एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसमें 2 मासूम बच्चों सहित 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी हैं। बताया जा रहा हैं कि कार में 10 लोग सवार थे, और पिकनिक से लौटते वक्त घाटी में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरायी। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को चिंताजनक हालत में रांची रिफर किया गया हैं।

नये साल के पहले ही दिन भीषण सड़क दुर्घटना की ये घटना जशपुर जिला के कुनकुरी थाना क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिक जशपुर जिला के बिलासपुर तरईपारा में रहने वाले मोहित अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने गये हुए थे। देर शाम को ईको स्पोर्टस कार में परिवार के 10 लोग सवार होकर वापस घर लौट रहे थे।

तभी नारायणपुर थाना क्षेत्र के गुल्लू वाटर फाल-बेने डेम के बीच घाट से उतरते वक्त तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। बताया जा रहा हैं कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वही कार में सवार लोग बुरी तरह से घायल हो गये।

राहगिरो की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार से घायलों को बाहर निकाला गया। इस दौरान मोहित नामकशख्स की मौके पर ही मौत हो गयी, वही अस्पताल में उपचार के दौरान 8 साल के मोहित, 1 साल की विनेसा और 46 साल की जयंती ने भी दम तोड़ दिया। कुनकुरी थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक अनिल और 8 साल का मोहित बाप बेटा हैं। वही 1 साल की बच्चीं और विनेसा नामक महिला आपस में रिश्तेदार हैं। थानेदार ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को देर रात ही बेहतर उपचार के लिए रांची रिफर किया गया हैं। जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही हैं। पुलिस ने इस दुर्घटना पर अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

Related Articles

Back to top button