कम समय में ज्यादा मेहनत की जरूरत,लक्ष्य करें तय:पानीग्राही परीक्षा पर चर्चा पर छात्रों को दिया टिप्स

 

  • जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार किसान पुत्र हैं और किसान व मजदूरों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए कई प्रकार की योजनाएं बनाकर लाभ प्रदान कर रहें हैं।बच्चों से अपील है कि बारहवीं उत्तीर्ण होकर शासकीय योजनाओं का लाभ लें और उच्च से उच्चतर शिक्षा प्राप्त करें। उक्त बातें शैक्षणिक सत्र 2022-23 के अंतर्गत परीक्षा पर चर्चा पर दसवीं-बारहवीं के छात्र- छात्राओं को पंडरीपानी शाला प्रबंधन व विकास समीति अध्यक्ष तथा आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही द्वारा नववर्ष के अवसर पर बच्चों को शुभकामना संदेश देते हुए की आगामी दिनों में होने वाले परीक्षा संबंधी टिप्स दिए । इस दौरान समीति अध्यक्ष योगेश पानीग्राही ने आगे कहा कि कम समय में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है और लक्ष्य तय करने की जरूरत है जिससे परिणाम बेहतर हो। छात्रों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि हम किसान पुत्र हैं और मेहनत कर जमीन का सीना चिरकर सोना रुपी फसल उगाते हैं तो पढ़ाई के क्षेत्र में भी हम अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने कहा कि शाला स्तर पर प्रावीण्य सूची में आने वाले को सम्मानित किया जाएगा। छात्रों में मेटिवेशन के बाद नये उत्साह का संचार हुआ और उन्होंने बेहतर प्रदर्शन का वादा किया।* *स्कूली प्राचार्य व सचिव श्रीमती सिंह ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को कहा कि 10 जनवरी से प्रायोगिक परीक्षा प्रारंभ होगी और 1 मार्च से बारहवीं व 2 मार्च से दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होगी इसलिए अब सिर्फ एक ही काम बचा है कि पढ़ाई की ओर ध्यान केंद्रित करें तथा अच्छे से अच्छे अंक प्राप्त हो। शिक्षिका श्रीमती योगिता सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त कर शाला परिवार के शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में बताया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।*

Related Articles

Back to top button