FEATURED

बस्तर के बाढ़ प्रभावितों के लिए आगे आया सहकारी बैंक परिवार

 

आपदा की घड़ी में सहकारिता की संवेदना, बाढ़ राहत के लिए जुटाए 2.01 लाख रूपये

 

मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपे 2.01 लाख रूपये

 

जगदलपुर, नवीन श्रीवास्तव।बस्तर जिले में विगत दिनों हुई भारी बारिश के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए 2 लाख 1 हजार रूपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की है।

 

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा स्वेच्छा से संग्रहित 2,01,000 रूपये की धनराशि का चेक बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप एवं उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा के हाथों कलेक्टर आकाश छिकारा को सौंपा गया।

 

इस अवसर पर बैंक के सीईओ के.एस. ध्रुव, अतिरिक्त प्रबंधक एस.ए. रजा, कर्मचारी संघ अध्यक्ष आर.के. सूर्यवंशी, सचिव आशीष बराल, स्थापना प्रभारी संजय पाण्डेय, पर्यवेक्षक एवं अध्यक्ष के निज सचिव मनोज सिंह, मोहन सिंह ठाकुर एवं शेख इकरामुद्दीन उपस्थित रहे।

 

*संकट की घड़ी में सहयोग का संदेश*

 

बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के बीच जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों की यह पहल प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण है। बैंक परिवार द्वारा एकजुट होकर राहत कार्यों में सहयोग के लिए आगे आना संकट की घड़ी में “सेवा और संवेदना” की भावना को मजबूत करता है।

Related Articles

Back to top button