FEATURED

सेवा संकल्प अभियान के साथ स्वच्छता ही सेवा के इरादे को लेकर ग्राम गढ़िया देवी बोहरिया माता मंदिर में सामुहिक श्रमदान

 

गढ़िया सरपंच युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष, युवा मोर्चा महामंत्री एवं मंडल मीडिया श्रमदान में रहे शामिल

 

जगदलपुर/लोहंडीगुड़ा:-युवा मोर्चा मंडल लोहण्डीगुड़ा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत गढ़िया स्थित ग्राम देवी बोहरिया माता मंदिर परिसर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में सहभागिता के साथ सामूहिक श्रमदान किया गया। विकसित हो कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के जनसेवा एवं सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर लगातार अनेकानेक स्तर पर विविध रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यक्रम का आयोजन उक्त तरह से किया जा रहा है इसी क्रम में गढ़िया के मंदिर में स्वच्छता कार्यक्रम किया गया एवं मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता एवं सेवा का संदेश दिया गया। उक्त स्वच्छता अभियान से जुड़े सभी ने एकजुट होकर कहा कि न केवल समाज एवं गांव बल्कि शहर के साथ देश के लिए भी हम सबको मिलकर इसी तरह कार्य करना है सभी ने कहा कि स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में हम सभी की सहभागिता आवश्यक है। इस अवसर पर गढ़िया सरपंच भरत कश्यप, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवनंदन पेगड़, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष श्री तुलाराम सेठिया, युवा मोर्चा महामंत्री लखन ठाकुर, मंडल मीडिया प्रभारी श्री विनय मौर्य, श्री चेतन गोयल, श्री महेंद्र कश्यप सहित स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button