चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों के आंदोलन को बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा जनता कांग्रेस का मिला समर्थन

आंदोलन सरकार के साथ जन प्रतिनिधियों के वादाखिलाफी का परिचायक-नवनीत चांद
जगदलपुर ।6 सूत्री मांगों को लेकर चल रहे बस्तर के चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों के आंदोलन स्थल पर पहुंचकर जनता कांग्रेस एवं मुक्ति मोर्चा ने अपना समर्थन दिया है।इस विषय मे ओम मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्ष नवनीत चांद का साथ इस आंदोलन को मिला है जिससे बस्तर में आंदोलन को बल मिला है।
चल रहे इस आंदोलन में पहुंचकर उक्त समर्थन का ऐलान किया गया है। इस अवसर पर नवनीत चांद ने कहा है कि इस विषय में सरकार की उदासीनता कर्मचारी के अधिकार को लेकर वादाखिलाफी का परिचायक है आने वाले चुनाव में कर्मचारी इसका माकूल जवाब देंगे। इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पदाधिकारियों के रूप में किशन सरकार ओम मरकाम कुंदन पाटील एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संगठन के बहुतायत संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।



