भानुप्रतापपुर उपचुनाव के बीजेपी प्रत्याशी को गिरफ्तार करने झारखंड से छत्तीसगढ़ पहुंची पुलिस

भानुप्रतापपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी को गिरफ्तार करने पहुंची झारखंड पुलिस के हाथ खाली, अन्य आरोपी भी फरार

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने झारखंड पुलिस सोमवार को रायपुर और कांकेर पहुंची है। इस दौरान पुलिस की टीम ने कांकेर में कई जगह छापा मारा है। हालांकि अभी तक आरोपी उनके हाथ नहीं लगे हैं। ब्रह्मानंद नेताम सहित अन्य के खिलाफ झारखंड के टेल्को थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज है।

कांकेर पहुंची टीम, पर कोई मिला नहीं

जानकरी के मुताबिक, झारखंड पुलिस की एक टीम कांकेर पहुंची है। यहां पर कांकेर के नरेश सोनी के घर दबिश दी। हालांकि वह मिला नहीं। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी छापा मारा गया है। बताया जा रहा है कि टीम आरोपी नरेश को क्रॉस करते हुए चरामा थाने में घुसी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। इसके अलावा एक टीम के रायपुर भी पहुंचने की सूचना है। बताया जा रहा है कि झारखंड पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस से मदद मांगी है।

भाजपा नेता की मां ने कहा-पांच दिन से घर नहीं आया

झारखंड पुलिस की टीम चरामा थाने पहुंची और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पंडरी पानी गांव में एक अन्य आरोपी भाजपा युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष दीपांकर सिन्हा के घर पर भी छापा मारा। हालांकि वहां दीपांकर नहीं मिला। पुलिस ने घर में मिली उसकी मां के बयान रिकॉर्ड किए। उसकी मां ने बताया कि दीपांकर करीब पांच दिन से घर नहीं आया है।

सस्पेंड कॉन्स्टेबल भी नहीं मिला

इसके साथ ही पुलिस संस्पेंड किए गए रायपुर के आरोपी कांस्टेबल केशव के घर भी मुदखुसरा गांव पहुंची। वहां पर केशव भी नहीं मिला है। दुष्कर्म मामले में नाम सामने आने के बाद रायपुर पुलिस ने उसे सस्पेंड कर दिया था। इस बीच भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम को लेकर कोई सूचना नहीं है। उनके घर के बाहर भाजपाइयों की भीड़ एकत्र हो गई है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रही है।

Related Articles

Back to top button