टी20 वर्ल्ड 2022 की प्राइज मनी का ऐलान

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2022 को शुरू होने में अब महज कुछ ही दिन रह गए हैं। इस बीच आईसीसी ने इस मेगा इवेंज के लिए प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए कुल 5.6 मिलियन डॉलर की इनामी राशि रखी गई है। भारतीय करेंसी के हिसाब से यह राशि लगभग 45.66 करोड़ रुपए की है। इसमें विजेता को सबसे अधिक 1.6 मिलियन डॉलर यानि कि लगभग 13 करोड़ रुपए मिलेंगे, वहीं फाइनल में हारने वाली टीम लगभग 6.5 करोड़ रुपए मिलेंगे।

ICC ने घोषणा की है कि 13 नवंबर को मेलबर्न में ICC पुरुष T20 विश्व कप 2022 की विजेता टीम को $1.6 मिलियन की पुरस्कार राशि मिलेगी, वहीं उपविजेता टीम को आधीर राशि से नवाजा जाएगा।

16 टीमों के बीच एक महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के अंत में सेमीफाइनल में हारने वाली टीम के लिए 4 लाख यूएस डॉलर की राशि तय की गई है। वहीं सुपर 12 से बाहर होने वाली 8 टीमों में प्रत्येक टीम को 70 हजार यूएस डॉलर दिए जाएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 की प्राइज मनी लिस्ट

विजेता – 1.6 मिलियन डॉलर (लगभग 13 करोड़ रुपए)
उप-विजेता – 0.8 मिलियन डॉलर (लगभग 6.5 करोड़ रुपए)
सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को – 0.4 मिलियन डॉलर (लगभग 3.26 करोड़ रुपए)
सुपर 12 में प्रत्येक मैच जीतने वाली टीम को – 40 हजार डॉलर (लगभग 33.62 लाख रुपए)
सुपर 12 से बाहर होने वाली प्रत्येक टीम को – 70 हजार डॉलर (लगभग 57,09 लाख रुपए)
पहले राउंड में प्रत्येक मैच जीतने वाली टीम को – 40 हजार डॉलर (लगभग 33.62 लाख रुपए)
पहले राउंड से बाहर होने वाली प्रत्येक टीम को – 40 हजार डॉलर (लगभग 33.62 लाख रुपए)

Related Articles

Back to top button